राज्य स्तरीय खो-खो रेफरी परीक्षा की तिथि में बदलाव

Updated at : 15 Jun 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खो-खो रेफरी परीक्षा की तिथि में बदलाव

जमशेदपुर. झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से 23 जून को रांची में राज्य स्तरीय खो-खो रेफरी प्रशिक्षक और ऑफिशियल्स की लिखित व प्रैक्टिकल परीक्षा होगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से 23 जून को रांची में राज्य स्तरीय खो-खो रेफरी प्रशिक्षक और ऑफिशियल्स की लिखित व प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. पहले यह परीक्षा नेतरहाट में 14-16 जून तक होना था. लेकिन, एसोसिएशन ने इस परीक्षा की तिथि और स्थान दोनों में बदलाव किया है. परीक्षा में पुरुष एवं महिला दोनों ही हिस्सा ले सकते हैं. परीक्षा में शिरकत करने के लिए 20 जून तक अपना आवेदन भेज सकते हैं. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा (9234340223) ने दी. पूर्वी सिंहभूम के तीन लोगों ने अभी तक अपना आवेदन इस परीक्षा के लिये भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola