Jamshedpur news. चंद्रशेखर आजाद का बलिदान हमें आत्मनिर्भरता के मार्ग पर बढ़ने के लिए करता है प्रेरित : काले
Updated at : 27 Feb 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन

साकची कालीमाटी रोड में नमन कार्यालय चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के जयघोष से गूंज उठा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर बुधवार को साकची कालीमाटी रोड स्थित ‘नमन’ परिवार द्वारा वार्षिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और चंद्रशेखर आजाद अमर रहे का जयघोष से नमन कार्यालय में गूंजते रहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ‘नमन’ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन हमें मातृभूमि की सेवा के लिए हर संघर्ष को स्वीकार करने की प्रेरणा देता है. उनका बलिदान हमें आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. कार्यक्रम में पत्रकार बृजभूषण सिंह, संयोजक राजीव कुमार, बलविंदर सिंह, रामकेवल मिश्रा, नीरू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्रपाल सिंह, गुरदयाल सिंह, राघवेंद्र शर्मा, ए विश्वनाथ, जसवंत सिंह भोमा, परमजीत सिंह काले, नरेंद्र सैनी, बिट्टू तिवारी, संदीप कुमार सिंह, सुखराज सिंह आदि शामिल रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




