जमशेदपुर के चाकुलिया में दुष्कर्म के आरोपी दोषी करार, एक नाबालिग भी शामिल

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :05 May 2026 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News

जमशेदपुर में दुष्कर्म के तीन आरोपियों का अदालत में दोष सिद्ध हो गया. प्रतीकात्मक तस्वीर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के चाकुलिया में तीन साल पुराने दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. एडीजे-1 कोर्ट ने 11 मई 2026 को सजा सुनाने की तारीख तय की है. मामले में छह गवाहों की गवाही हुई थी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से कुमार आनंद की रिपोर्ट

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के चाकुलिया में हुए दुष्कर्म के एक मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार दे दिया है. एडीजे 1 कनकन पट्टेदार कोर्ट ने मंगलवार को चाकुलिया थाना में दर्ज दुष्कर्म और मारपीट के केस में जेल में बंद तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. इसमें एक आरोपी नाबालिग शामिल है. अदालत ने 11 मई 2026 इन सभी दोषियों को सजा की तारीख मुकर्रर की है. केस में अनुसंधान पदाधिकारी समेत कुल छह लोगों की गवाही हुई थी.

तीन साल पहले घटी थी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले 8 मई 2023 की रात करीब 11:00 बजे से 11:30 बजे के बीच महेश्वर महतो, सृजन टुडू और एक अन्य नाबालिग मोटरसाइकिल पर पीड़िता को उठाकर नदी किनारे ले गए और वहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह घटना उस वक्त हुई, जब पीडिता अपने प्रेमी सुजीत हांसदा के साथ चाकुलिया कुचियाशोली गांव में लगे मेले को देखकर लौट रही थी.

इसे भीइ पढ़ें: बिशुनपुरा और रमना की दुकानों में चोरी करने वाला धराया, सोने के गहने और नकदी बरामद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए आरोपी

घटना के दूसरे दिन 9 मई 2023 को पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध चाकुलिया थाना में केस दर्ज की थी. दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता बलात्कार की धारा 376 (डी) के अलावा अपहरण की धारा 363, मारपीट 323, 504, 506, एसटीएससी उत्पीड़न की धारा लगाई गई थी. घटना में पुलिस ने सभी आरोपियों को पकडकर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दो आरोपियों को जेल भेजा, जबकि एक नाबालिग को रिमांड होम भेजा गया था. इधर, जमशेदपुर कोर्ट की सुनवाई के दौरान आरोपी घाटशिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.

इसे भी पढ़ें: पतरातू में चरमराई सफाई व्यवस्था, सड़क के किनारे कूड़े का अंबार बना परेशानी का सबब

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola