Jsca school league : राज हेंब्रम व आनंद की सधी हुई गेंदबाजी, काशीडीह ने डीएवी को हराया

Published by :NESAR AHAMAD
Published at :05 May 2026 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Jsca school league : राज हेंब्रम व आनंद की सधी हुई गेंदबाजी, काशीडीह ने डीएवी को हराया

जमशेदपुर. काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में डीएवी बिष्टुपुर को 23 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में डीएवी बिष्टुपुर को 23 रन से हराया. ”को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये इस मैच में काशीडीह हाई स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में दस विकेट पर 117 रन का स्कोर खड़ा किया. राज हेंब्रम ने 46 व आनंद ने 27 रनों का योगदान दिया. डीएवी आशीष पूर्ति ने तीन व समर चौधरी ने दो विकेट लिये. जवाब में डीएवी बिष्टुपुर की टीम 15.4 ओवर में 96 रन पर सिमट गयी. समर चौधरी ने 28 व स्वर्णित सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया. काशीडीह की ओर से राज हेंब्रम ने व आनंद कुमार ने सधी हुई गेंदबाजी की. राज हेंब्रम ने 4 ओवर में मात्र आठ रन देकर चार विकटे लिये. वहीं, आनंद ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिये. राज हेंब्रम प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola