ePaper

विधानसभा चुनाव से पहले गिरिडीह जेल में बंद गणेश और हरीश समेत 11 पर जमशेदपुर में लगा सीसीए

Updated at : 23 Oct 2024 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
cca against criminals of jamshedpur jhakrhand assembly election 2024

पूर्वी सिंहभूम के 11 अपराधियों पर लगा सीसीए. जेल से बाहर आने का रास्ता बंद.

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 11 अपराधियों के जेल से बाहर आने का रास्ता बंद कर दिया है. इनके खिलाफ सीसीए लगा दिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले शातिर अपराधियों के खिलाफ पुलिस एक्शन में आ गई है. गिरिडीह जेल में बंद गणेश सिंह, हरीश सिंह समेत 11 शातिर बदमाशों के खिलाफ हाइकोर्ट की एडवाइजरी कोर्ट के निर्देश पर सीसीए लगाया गया है. पिछले दिनों जेल में बंद 11 शातिर अपराधियों की कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उपायुक्त अनन्य मित्तल व एसएसपी किशोर कौशल ने बदमाशों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी दी थी. इसके बाद कोर्ट ने सभी 11 शातिर बदमाशों पर सीसीए की मंजूरी दी.

इन लोगों पर लगा सीसीए

  • गणेश सिंह (उलीडीह)
  • कन्हैया सिंह (बागबेड़ा)
  • हरीश सिंह (सीतारामडेरा)
  • सौरभ चौधरी उर्फ पुरन (गोलमुरी)
  • प्रवीर सिंह (मानगो)
  • नीरज सिंह उर्फ भगना (उलीडीह)
  • डेविड टोप्पो (उलीडीह)
  • साजन मिश्रा (उलीडीह)
  • सिंटू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह (उलीडीह)
  • राहुल सिंह उर्फ कुट्टू (मानगो)
  • नागेश्वर सिंह (चाकुलिया)

अलग-अलग जेलों में बंद हैं सभी बदमाश

पूर्वी सिंहभूम जिले के ये सभी बदमाश वर्तमान में झारखंड के अलग-अलग जेल में बंद हैं. कोर्ट से सीसीए की मंजूरी मिलने के बाद अब इनका फिलहाल बाहर निकलना मुश्किल है. इस संबंध में कोर्ट के निर्देश की प्रति जिला प्रशासन को भेजी गयी है.

अब जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे ये अपराधी

सीसीए लगने से गणेश सिंह समेत कई शातिरों के जेल से बाहर आने का रास्ता बंद. जानकारी के अनुसार गणेश सिंह को टेल्को में अमरनाथ सिंह के सहयोगी रंजीत सिंह सरदार की हत्या के मामले में कोर्ट से जमानत मिल गयी है. उसपर दुमका में मानगो के शातिर अपराधी अमरनाथ सिंह की हत्या का आरोप है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

गणेश सिंह को कोर्ट से मिल चुकी है जमानत

बाकी अन्य मामले में गणेश सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गयी है. अब वह जेल से निकलने की तैयारी में था. लेकिन इसी बीच सीसीए लगने से उसके जेल से निकलने का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है. इसके अलावा अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह और हरीश सिंह पर भी एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं. हालांकि ज्यादातर केस में उन्हें जमानत मिल गयी है.

पूरन चौधरी पर दर्ज हैं लूट, रंगदारी समेत कई केस

वहीं, गोलमुरी रामदेव बगान निवासी पूरन चौधरी भी शातिर बदमाश है. पूरन चौधरी पर लूट, रंगदारी, पुलिस पर फायरिंग समेत कई केस दर्ज हैं. सिंटू सिंह पर भी हत्या, फायरिंग, रंगदारी के कई केस दर्ज हैं. पिछले दिनों सिंटू सिंह ने अपने गिरोह के साथ गुड्डू पांडेय के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.

Also Read

Manoharpur Vidhan Sabha: मनोहरपुर विधानसभा सीट पर रहा जोबा का जलवा, 3 बार बनीं विधायक

‍Baharagora Vidhan Sabha: बहरागोड़ा विधानसभा सीट से कोई दोबारा नहीं बना विधायक

झारखंड में आज से दिखेगा डाना का असर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Cyclone Tracker: ‘डाना’ चक्रवात का खौफ, 178 ट्रेनें रद्द, तटीय क्षेत्र में मुस्तैद रहेगी टीम

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola