ब्रिज : आरएन बोस व एसके मंडल की जोड़ी बनी चैंपियन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2024 11:22 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. साकची स्थित बंगाल क्लब में रविवार को ओपन पेयर कांट्रैक्ट ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. साकची स्थित बंगाल क्लब में रविवार को ओपन पेयर कांट्रैक्ट ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें शहर के अलग-अलग क्लब के लगभग 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में आरएन बोस और एसके मंडल की जोड़ी विजेता बनी. अंजन चटर्जी और डॉ एलसी पाठक की जोड़ी उपविजेता रही. वहीं, टीके भट्टाचार्य-एसपी साव और एस कुमार-एसके चक्रवर्ती की जोड़ी को संयुक्त तीसरा स्थान मिला. पुरस्कार वितरण समारोह में अंशुमन चौधरी (उपाध्यक्ष, बंगाल क्लब), सौम्या सेन (जेनरल सेक्रेटरी), बीबी नंदी, टी शंकर भट्टाचार्य, इंद्रनील घोषाल, पार्थो मुखर्जी, अरुप सेन, स्वपन दास मौजूद थे. ब्रिज एक कार्ड पर आधारित खेल है. विश्व ब्रिज फेडरेशन को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा मान्यता प्राप्त है . हर खेल की तरह, ब्रिज भी अपने खिलाड़ियों को बहुत लाभ प्रदान करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola