Jamshedpur news. भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाया वीर बाल दिवस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

वीर बाल दिवस भारतीयता और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक : बड़कुंवर गागराई
विज्ञापन
Jamshedpur news.
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने वीर बाल दिवस पर सिख धर्म के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की अतुलनीय शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. गुरुवार को जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ साहिबजादों के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन से की गयी. मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के जिला सह संयोजक मंजीत सिंह ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़कुंवर गागराई ने साहिबजादों की वीरता और बलिदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है. यह दिन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की वीरता और निष्ठा को स्मरण करने का दिन है. उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर का दिन वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु- गुरु गोविंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मान व्यक्त के लिए मनाया जाता है.इस दौरान प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी, डॉ राजीव, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, कार्यक्रम के सह संयोजक मंजीत सिंह एवं चिंटू सिंह, सतवीर सिंह सोमू, विजय तिवारी, मिली दास, अखिलेश सिंह, बिनोद सिंह, अमित सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, नीलू मछुआ, नीतिश कुशवाहा, सागर राय, रमेश बास्के, सुजीत वर्मा समेत जिला के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










