Jamshedpur News : बागबेड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई झड़प में दोनों पक्षों ने किया केस
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में टाटानगर स्टेशन रीडेवलपमेंट के तहत अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में टाटानगर स्टेशन रीडेवलपमेंट के तहत अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है. सीनियर सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप है कि 27 अप्रैल को मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों के साथ अवैध निर्माण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा और मारपीट की. इस मामले में जितेंद्र यादव, राजकमल यादव, सहेंद्र यादव व मेधा यादव समेत अन्य को नामजद किया गया है.वहीं दूसरी ओर शांति देवी ने उपेंद्र सिंह और गिरीश चंद्र पांडा के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराते हुए मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. घटना में उपेंद्र सिंह समेत कुछ महिलाओं के घायल होने की भी जानकारी सामने आयी थी. घटना के करीब एक सप्ताह के बाद मामला दर्ज किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










