जुगसलाई की समस्याओं को लेकर डीसी से मिलीं भाजपा नेत्री

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 7:26 PM

विज्ञापन

भाजपा महानगर मंत्री नीलू मछुवा ने जुगसलाई विधानसभा की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

भाजपा महानगर मंत्री नीलू मछुवा ने जुगसलाई विधानसभा की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. नीलू मछुवा ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण पटमदा, बोड़ाम एवं कमलपुर के किसानों को काफी नुकसान हुआ है. उन्हें आर्थिक पैकेज दिया जाना चाहिए. साथ ही पटमदा के लिए डिमना व चांडिल डैम से सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग की. किसानों के लिए फुड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की भी मांग की. कहा कि पटमदा और बोड़ाम को टाटानगर रेलवे स्टेशन और चांडिल रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाना चाहिए. किसानों के निधन पर 20 लाख रुपये का मुआवजा तय हो. पटमदा में बच्चों के खेलकूद के लिए अकादमी की स्थापना, गोविंदपुर एवं परसुडीह में पर्याप्त पेयजल की सुविधा प्रदान करने की मांग की. इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola