ePaper

बिरसानगर : पति ने पत्नी को बांध कर पीटा, शिकायत

Updated at : 30 Jun 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिरसानगर : पति ने पत्नी को बांध कर पीटा, शिकायत

बिरसानगर : पति ने पत्नी को बांध कर पीटा, शिकायत

विज्ञापन

जमशेदपुर.

बिरसानगर जोन नंबर-11 की रहने वाली सोहा शिंदे ने बिरसानगर थाना में अपने पति अभिजीत शिंदे के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करायी है. दिये आवेदन में सोहा ने बताया कि वर्ष 2019 में उसने अभिजीत की मर्जी से प्रेम-विवाह किया था. कुछ दिनों के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया. लेकिन हाल के दिनों में अभिजीत उनके साथ मारपीट कर रहा है. साथ ही उनके साथ नहीं रहने की बात कर रहा है. 17 जून को वह अपनी बेटी और खुद का टिकट करा कर महाराष्ट्र जा रहा था. उसी दौरान जब उसने विरोध किया तो अभिजीत ने उसके साथ मारपीट की. अभिजीत ने उसे बांध कर पिटाई की. उसके बाद वह उसे घर से भगा दिया. फिर वह अपनी मां के घर रहने के लिए चली गयी. 30 जून को जब वह अपने घर गयी तो देखा कि अभिजीत अपने दोस्तो के साथ मिल कर ताला तोड़ कर कई सामानों को निकाल रहा है. विरोध करने पर उन लोगों ने फिर से उसकी पिटाई की. इसके बाद वह बिरसानगर थाना में शिकायत करने पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola