2023 में राजस्थान से लौटे 63 मजदूरों को अबतक नहीं मिला बकाया वेतन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के 63 मजदूरों को राजस्थान में काम करने के बाद भी बकाया वेतन नहीं मिला है. प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी मजदूरों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

परसुडीह थाना क्षेत्र (सालगझरी स्थित एसकेबोस कंपनी) के माध्यम से करीब 63 मजदूर वर्ष 2023 में काम करने राजस्थान गये थे. राजस्थान में काम के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और मारपीट की जाती थी. जब उन्होंने बकाया वेतन मांगा, तो उन्हें यह कहकर जमशेदपुर वापस भेज दिया गया कि भुगतान वहीं किया जायेगा. जमशेदपुर लौटने के बाद भी आज तक मजदूरों को उनका मेहनताना नहीं मिला है. वे 2023 से लगातार एसपी और उपायुक्त कार्यालय में शिकायत कर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है.

शुक्रवार को मजदूर एसडीओ कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि मामला राजस्थान से जुड़ा होने के कारण स्थानीय स्तर पर कार्रवाई संभव नहीं है. मजदूरों ने प्रशासन से बकाया वेतन दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola