ePaper

जमशेदपुर : ट्रेलर की चपेट में आयी बाइक, एक की मौत, एक घायल

Updated at : 07 Aug 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : ट्रेलर की चपेट में आयी बाइक, एक की मौत, एक घायल

एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा में बुधवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार आकाश कर्मकार की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी विशाल कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा में बुधवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार आकाश कर्मकार की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी विशाल कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दोनों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले गयी. जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल को टीएमएच रेफर कर दिया. पुलिस घटनास्थल से बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. दोनों मदनाबेड़ा के रहने वाले हैं. हादसा की जानकारी मिलने पर उनके घरवाले एमजीएम और टीएमएच पहुंचे. आकाश का शव देख घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल था. शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है. परिजनों के अनुसार दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. तेज बारिश में बाइक का चक्का स्किट कर ट्रेलर से जा टकराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola