Jamshedpur News जान मारने की नियत से हमला, केस

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
गोलमुरी थानांतर्गत ख्वाजा कॉलोनी की महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर महिला का लज्जा भंग करने का मामला प्रकाश में आया है. महिला के पति ने इस मामले में अफर अब्बास के खिलाफ गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है.
Jamshedpur News गोलमुरी थानांतर्गत ख्वाजा कॉलोनी की महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर महिला का लज्जा भंग करने का मामला प्रकाश में आया है. महिला के पति ने इस मामले में अफर अब्बास के खिलाफ गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. मामला 23 मई का है. जानकारी के अनुसार अफर अब्बास का किसी बात को लेकर महिला के पति के साथ विवाद हो गया. उसके बाद अफर अब्बास 23 मई को अचानक से उसके घर में प्रवेश कर महिला के पति पर हमला कर दिया. जब महिला बीच बचाव के लिए आई तो उसने महिला का लज्जा भंग कर दिया. महिला ने उस पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप भी लगाया है. गोलमुरी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सनम कुमार सिंह
सनम कुमार सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में नौ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, जमशेदपुर से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में सब एडिटर के रूप में डेस्क जॉइन किया, जहाँ उन्हें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की डेस्क का इंचार्ज बनाया गया. यहाँ उन्होंने सिटी डेस्क पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
इसके बाद सनम कुमार सिंह दैनिक जागरण, जमशेदपुर से जुड़े और डिजिटल डेस्क का संचालन संभाला. वर्ष 2022 में वे प्रभात ख़बर से जुड़े, जहाँ उन्होंने इनपुट और आउटपुट की सभी डेस्कों पर काम किया. सिटी डेस्क पर कार्य करने के साथ-साथ एजुकेशन बीट में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी निभाई. प्रभात ख़बर में उन्होंने लाइफ डेस्क के इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में वे जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं.शैक्षणिक रूप से सनम कुमार सिंह ने करीम सिटी कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, डेस्क संचालन, डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










