Apr nair cricket : एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन
Apr nair cricket : एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

मानगो में रविवार से अमन वेलफेयर सोसाइटी की मेजबानी में सात दिवसीय एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मानगो में रविवार से अमन वेलफेयर सोसाइटी की मेजबानी में सात दिवसीय एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने की. प्रतियोगिता के पहले मैच में राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने घाटशिला को छह विकेट से मात दी. घाटशिला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में आठ विकेट पर 320 रन बनाए. जवाब में राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 32.4 ओवर में मात्र चार विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाकर मैच जीत लिया. वृहस्पति महतो ने 94 व मनन ने 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा ले रही है. नि:शुल्क रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता में यंग क्लब, राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी, घाटशिला, मानगो एकादश, चाईबासा ब्लास्टर्स व दलमा स्ट्राइकर्स की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेगी.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola