Jamshedpur news. स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली जायेगी
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता रैली आज
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जिला यक्ष्मा विभाग द्वारा सोमवार को साकची स्थित टीबी अस्पताल में विश्व यक्ष्मा दिवस का आयोजन किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश केसरी ने बताया कि इसे लेकर सोमवार की सुबह आठ बजे स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली जायेगी. इस दौरान बच्चों के हाथों में टीबी से संबंधित पोस्टर व बैनर रहेगा. इसके साथ ही रास्ते में लोगों के बीच टीबी को लेकर पर्चा का वितरण किया जायेगा. वहीं टीबी के मरीजों की जांच भी की जायेगी. इसके साथ ही टीबी मुक्त हुए सभी 12 पंचायत के मुखियाओं को सम्मानित करने के साथ क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को भी पुरस्कार दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










