Jamshedpur News : एक्सएलआरआई को धमकी के बाद अलर्ट, कोर्ट परिसर में बढ़ी सुरक्षा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एक्सएलआरआई को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. इसी के तहत जमशेदपुर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
विज्ञापन
कोर्ट में प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं व स्टाफ की गाड़ियों की होगी नियमित जांच
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुलिस टीम के साथ जमशेदपुर कोर्ट का किया निरीक्षण
जिला बार एसोसिएशन ने सुरक्षा जांच में सहयोग देने पर सहमति दी
Jamshedpur News :
शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एक्सएलआरआई को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. इसी के तहत जमशेदपुर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. कोर्ट में प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं और स्टाफ की गाड़ियों की नियमित जांच की जायेगी. बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुलिस टीम के साथ जमशेदपुर कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.एन. दास से मुलाकात कर अधिवक्ताओं से जांच प्रक्रिया में सहयोग करने का अनुरोध किया, जिस पर बार एसोसिएशन ने सहमति जतायी. इसके बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर विधिवत घोषणा भी करायी गयी. निरीक्षण से पहले सिटी एसपी व डीएसपी भोला प्रसाद ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय से भी मुलाकात कर सुरक्षा को लेकर चर्चा की. पुलिस टीम ने कोर्ट के विभिन्न गेटों का निरीक्षण किया.कोर्ट गेट पर बढ़ायी गयी पुलिस बल की संख्या
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोर्ट गेट पर तैनात पुलिस बल की संख्या भी बढ़ा दी गयी है. पहले जहां आठ पुलिसकर्मी तैनात थे, अब 12 पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी में लगाये गये हैं. पुलिस ने गेट पर तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










