ट्रैफिक पुलिस के अमानवीय व्यवहार के विरोध में आजसू ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
शहर में ट्रैफिक पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में आजसू पार्टी ने सोमवार को स्टेशन गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की.
विज्ञापन
फोटो सुरजन
जमशेदपुर .
शहर में ट्रैफिक पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में आजसू पार्टी ने सोमवार को स्टेशन गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया. जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. अभियान के उपरांत डीसी के माध्यम से हस्ताक्षर युक्त पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री को भेजा जायेगा. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पुलिस हेलमेट नहीं पहनने वाले के साथ अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है, लेकिन शहर में हर दिन हत्या की घटनाएं घट रही है. रविवार की रात करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या कर दी गयी. आजसू का यह आंदोलन यातायात पुलिस को आगाह करने के लिए है. अगर इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो सड़क पर उतर आंदोलन किया जायेगा. कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालकार, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, मृत्युंजय सिंह, ललन झा समेत कई मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










