aiff junior football league: मिनर्वा को हराकर पंजाब एफसी बना चैंपियन
Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन
पंजाब एफसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ अंडर-15 फुटबॉल लीग का खिताब जीत लिया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर. पंजाब एफसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआइएफएफ अंडर-15 फुटबॉल लीग का खिताब जीत लिया है. बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गये फाइनल मैच में पंजाब एफसी की टीम ने मिनर्वा एफसी को 1-0 से मात दी. पंजाब की ओर से के विकास सिंह ने मैच के 40वें मिनट में निर्णायक गोल किया. पंजाब एफसी का यह जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में लगातार दूसरा खिताब है. इस सीजन पंजाब एफसी ने एआइएफएफ अंडर-17 यूथ लीग का खिताब भी अपने नाम किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










