मृतक कन्वाइ चालक के आश्रित को मिलेगा चार लाख रुपये मुआवजा

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटा मोटर्स जमशेदपुर से महाराष्ट्र नागपुर चेसिस ले जाने के क्रम में शनिवार को गोविंदपुर गिट्टी मशीन निवासी कन्वाइ चालक राहुल बिरूली की सड़क हादसे में सिमडेगा में मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

शव के साथ परिजनों ने किया गेट जाम, चेसिस बुकिंग आधे घंटे ठप

दो लाख रुपये तत्काल और दो लाख रुपये पांच दिन के अंदर देने पर बनी सहमति

फोटो गोस्वामी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स जमशेदपुर से महाराष्ट्र के नागपुर चेसिस लेकर जाने के क्रम में शनिवार को गोविंदपुर गिट्टी मशीन निवासी कन्वाइ चालक राहुल बिरूली की सड़क हादसे में सिमडेगा में मौत हो गयी थी. सोमवार को परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुआवजा की मांग को लेकर टेल्को चेसिस बुकिंग यार्ड को जाम कर दिया और शव के साथ धरना पर बैठ गये. कन्वाइ चालकों ने भी मृतक के परिजनों के पक्ष में बुकिंग रोक दी. जिसके उपरांत मृतक के परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ट्रांसपोर्ट कंपनी चेचिस केयर के बीच चार लाख मुआवजा देने पर सहमति बनी. तत्काल परिजनों को दो लाख नकद और बाकी के दो लाख रुपये पांच दिन के अंदर देने का आश्वासन दिया. इस दौरान दिन के 12 से साढ़े 12 बजे तक चेसिस की बुकिंग ठप रही. वार्ता के बाद गेट से शव को हटाया गया. इसके बाद देर शाम राजनगर में शव का दाह संस्कार कर दिया गया. वार्ता के दौरान मृतक की पत्नी, भाई, पिता, माता सहित पश्चिमी छोटा गोविंदपुर पंचायत की मुखिया सोनका सरदार, आलोक मुखिया, रीना सरदार, शिवलाल लोहारा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola