दूसरे राज्यों से आये मजदूरों के नहाने के बाद ग्रामीणों ने जाना छोड़ा, नाम बदल कर रख दिया कोरोना तालाब

कोरोना महामारी को लेकर गांव-देहात में अजीबों-गरीब भय का माहौल है. कोरोना का नाम सुनते ही लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. शहर से 20 किमी दूर छोटानागपुर कॉलेज के समीप एक तालाब है. इस तालाब में लोग नहाते-धोते थे.
तालाब के आसपास के ढाबा संचालक ट्रक चालकों को भी तालाब के पास जाने से करते हैं मना, जाने पर ढाबा में नहीं आने देते
जमशेदपुर : कोरोना महामारी को लेकर गांव-देहात में अजीबों-गरीब भय का माहौल है. कोरोना का नाम सुनते ही लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. शहर से 20 किमी दूर छोटानागपुर कॉलेज के समीप एक तालाब है. इस तालाब में लोग नहाते-धोते थे.
महिलाएं दिन भर इसमें कपड़े आदि धोती थीं, लेकिन अब इस तालाब के आसपास भी ग्रामीण घूमते हुए भी नहीं दिखते हैं. कुछ दिन पहले बाहर के दूसरे राज्यों से मजदूरों को लेकर आ रही बस इसी तालाब के पास रुकी.
मजदूर इसी तालाब में नहाये-धोये. कई मजदूर तालाब के पास में शौच के लिए गये. जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो लोगों ने इस तालाब का नाम ही कोरोना तालाब रख दिया. तालाब तो दूर उसके आसपास भी लोग जाने से परहेज करते हैं.
ग्रामीणों में कोरोना को लेकर इस तरह भय का माहौल है कि आम लोग भी वहां नहीं जा रहे हैं. आसपास में कई ढाबे हैं. ढाबे के संचालक ट्रक चालकों को तालाब की ओर जाने से मना करते हैं. जो तालाब की ओर जाते हैं, उसे ढाबे में आने से मना करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










