आदित्यपुर में आठवीं की छात्रा को दी गयी जंग लगी रिम वाली साइकिल, एक दिन में टूटी सीट

Edited by KUMAR ANAND
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

आदित्यपुर में आठवीं की छात्रा को बांटे गये साइकिल में जंग लगा वाला रिम, एक दिन में सीट भी टूट गया

विज्ञापन

-छात्रा भाटिया बस्ती मध्य विद्यालय आदित्यपुर की

-एक दिन पूर्व स्कूल में छात्रा को दी गयी थी साइकिल

(फोटो 18 साइकिल 1,2)

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत आदित्यपुर स्थित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती के आठवीं की कई छात्राओं को बांटी गयी साइकिल की रिम में जंग लगी है. इतना ही नहीं खराब क्वालिटी की सीट भी दी गयी है, जो एक दिन में टूट गयी. जानकारी के मुताबिक एक दिन पूर्व गुरुवार को आदित्यपुर मध्य विद्यालय भटिया बस्ती की आठवीं की छात्रा ममता महतो को कल्याण विभाग के माध्यम से उन्नति का पहिया योजना से साइकिल दी गयी थी. उक्त साइकिल के रिम में जंग लगी थी. साथ ही मेडगार्ड भी क्षतिग्रस्त था. साइकिल की सीट एक दिन में ही टूट गयी. इससे छात्रा नयी साइकिल मिलने के बाद भी परेशान है. जंग लगी रिम, टूटी सीट, क्षतिग्रस्त मेडगार्ड देखकर छात्रा ममता के परिवार वाले नाराज हैं. वहीं छात्रा रो रही है.

मालूम हो कि झारखंड सरकार द्वारा कक्षा आठ में पढ़ने वाली अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया जा रहा है. इन साइकिलों व उसके कलपूर्जे को खुले आसमान के नीचे रख दिया जा रहा है, जिससे साइकिल और उसके कलपूर्जे में जंग लग जा रहे हैं.

वर्जन…

किसी स्कूल में जंग लगी रिम व क्षतिग्रस्त साइकिल वितरण की जानकारी नहीं है. आदित्यपुर में यदि ऐसी स्थिति थी, तो छात्रा को वैसी साइकिल नहीं लेनी चाहिए थी. बावजूद किसी छात्रा को मिली साइकिल में कोई त्रुटि या कमी है, तो एजेंसी का भुगतान रोकने की कार्रवाई की जायेगी. सभी को सही साइकिल दी जायेगी.

गोपी उरांव, जिला कल्याण पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR ANAND

लेखक के बारे में

By KUMAR ANAND

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola