ePaper

फेसबुक पर प्यार कर नाबालिग का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

Updated at : 11 Dec 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक पर प्यार कर नाबालिग का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

फेसबुक पर प्यार कर नाबालिग का अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर फेसबुक पर प्यार कर शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने के मामले के आरोपी को बागबेड़ा पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम अभिमन्यू दूबे है. वह मूल रूप से आरा जिला बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से नाबालिग को भी बरामद किया है.पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. बागबेड़ा थाना में नाबालिग के परिजन की ओर से शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपहरण करने का केस दर्ज कराया था. छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी का लोकेशन पटना मिला. उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पटना में एक कमरे से दोनों को बरामद किया है. पुलिस को आरोपी ने बताया कि उन दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी. उसके बाद दोनों में प्यार हो गया. आरोपी ने उससे शादी का वादा किया. उसके बाद जमशेदपुर आकर उसे बहला फुसला कर पटना ले गया. जहां दोनों एक साथ रह रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola