सेना की जिप्सी से टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत, जानें पूरा घटनाक्रम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Mar 2022 5:16 AM
एमजीएम थानांतर्गत गुरमा के पास सेना की जिप्सी की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
एमजीएम थानांतर्गत गुरमा के पास सेना की जिप्सी की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय महतो (40) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोकुल महतो (35) काे टीएमएच रेफर किया गया. यहां इलाज के दौरान गोकुल की भी मौत हो गयी़. घटना गुरुवार शाम 6़.30 बजे की है.
संजय महतो के भाई ने बताया कि संजय और गोकुल बाइक से घर की ओर लौट रहे थे. कोलकाता की अोर से आ रही सेना की एक गाड़ी ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी़, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ सेना के लोग एक घायल को एमजीएम अस्पताल ले गये तथा दूसरे को एक राहगीर ने कार से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.
सूचना मिलते ही संजय महतो के परिवार के लोग भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. संजय ठेकेदारी में काम करते थे और कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे. गोकुल के परिवार में कोई नहीं है. वह संजय महतो के साथ ही रहते थे. इधर, दोनों की मौत के बाद संजय के परिवार के लोगों ने एमजीएम में हंगामा किया. सेना के जवानों ने बताया कि वे लोग कोलकाता से रांची जा रहे थे.
सेना की जिप्सी कोलकाता की ओर से आ रही थी. अचानक गलत दिशा से आ रही बाइक ने जिप्सी में टक्कर मार दी़, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. जिप्सी को थाना लाया गया है. पुलिस जांच कर रही है.
मिथिलेश कुमार, थाना प्रभारी, एमजीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










