Jamshedpur News : टाटानगर : मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के दौरान एक युवक हाइटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.

विज्ञापन

बुधवार की सुबह स्टेशन पर करीब 11 बजकर 7 मिनट पर हुई घटना

रेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किया एमजीएम रेफर

युवक की पहचान करने व परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही पुलिस

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के दौरान एक युवक हाइटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. घटना सुबह करीब 11 बजकर 7 मिनट की बतायी जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. इसी दौरान हाइटेंशन ओवरहेड तार में सटते ही तेज धमाके के साथ वह बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस, आरपीएफ और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि युवक स्टेशन पर कैसे आया और किन परिस्थितियों में मालगाड़ी पर चढ़ा. प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि घायल युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है. फिलहाल युवक की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola