जमशेदपुर : गम्हरिया-आदित्यपुर के बीच 6 घंटे का मेगा ब्लॉक 22 अप्रैल को, कई ट्रेने होंगी रद्द

जमशेदपुर : थर्ड लाइन के लिए फ्लाई ओवर का गार्डर लगाने के लिए 22 अप्रैल को 12 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इस ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया जायेगा. साथ ही कई ट्रेनों को टर्मिनेट कर चलायी जायेगी. मालगाड़ी और कई ट्रेनों को अलग-अलगसेक्शन में कंट्राेल कर चलायी जायेगी. […]
जमशेदपुर : थर्ड लाइन के लिए फ्लाई ओवर का गार्डर लगाने के लिए 22 अप्रैल को 12 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इस ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया जायेगा. साथ ही कई ट्रेनों को टर्मिनेट कर चलायी जायेगी. मालगाड़ी और कई ट्रेनों को अलग-अलगसेक्शन में कंट्राेल कर चलायी जायेगी.
उक्त जानकारी चक्रधरपुर रेल मंडल के पीआरआे सत्यम प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. ब्लॉक के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के अन्य कई कार्यों को भी पूरा किया जायेगा. श्री प्रकाश ने बताया कि 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शाम करीब छह बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस दौरान अप-डाउन दोनों मार्ग की ट्रेनें प्रभावित होगी.
इससे पूर्व 8 अप्रैल को भी मेगा ब्लॉक लिया गया था. वहीं राजखरसांवा-बड़ाबांबो के बीच भी दोपहर 12.30 बजे से शाम सात बजे तक मेगा ब्लॉक लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










