तोगड़िया ने कहा, अमेरिका की तरह आतंकियों पर हमला करे भारत सरकार

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद ने आज कहा कि केंद्र सरकार को कश्मीर घाटी में और देश में दूसरी जगहों पर जिहादियों से निपटने के लिए अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर अमेरिका के बम गिराने की कार्रवाई पर अमल करना चाहिए. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने यहां एक […]
जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद ने आज कहा कि केंद्र सरकार को कश्मीर घाटी में और देश में दूसरी जगहों पर जिहादियों से निपटने के लिए अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर अमेरिका के बम गिराने की कार्रवाई पर अमल करना चाहिए. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इससे आतंकवादियों को एक साफ संदेश गया है.’
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपना तरीका नहीं बदलेगा और सीमापार आतंकवाद को बढावा देता रहेगा. तोगडिया ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान समर्थक ताकतों ने हाल ही में घाटी में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा बलों के जवानों का अपमान किया, उनके साथ गाली गलौच और मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










