ePaper

CM रघुवर दास ने चाईंबासा में मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों संग की बैठक

Updated at : 09 Sep 2016 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
CM रघुवर दास ने चाईंबासा में मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों संग की बैठक

चाईंबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास आज चाईंबासा गये और वहां के सभी प्रखण्‍डों के मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस बैठक में स्वयं सेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. बैठक स्थानीय टाटा कॉलेज परिसर में आयोजित की गई. इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं के मार्गदर्शिका का प्रकाशन […]

विज्ञापन

चाईंबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास आज चाईंबासा गये और वहां के सभी प्रखण्‍डों के मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस बैठक में स्वयं सेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. बैठक स्थानीय टाटा कॉलेज परिसर में आयोजित की गई. इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं के मार्गदर्शिका का प्रकाशन स्थानीय भाषाओं में किया जाए. उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को विकास में हिस्सेदार बनाया जा रहा है. मैं यहां महिला स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्त्ताओं को प्रेरित करने आया हूं.

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार पंचायत सचिवालय का गठन किया गया है. आज से यह काम शुरू करेगा. मुख्‍यमंत्री ने आज चाईबासा में पहले प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन से इसकी शुरुआत की. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने वरीय अधिकारियों की बैठक की थी. आज मुख्‍यमंत्री के चाईबासा पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. सीएस राजबाला वर्मा भी मुख्‍यमंत्री के साथ चाईंबासा गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola