पांच साल में लेनी होगी डिग्री, नहीं तो फिर से नामांकन
Updated at : 11 Mar 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा/जमशेदपुर : स्नातक में छात्र को पांच साल तक अपना डिग्री पूरी करनी होगी. यानी डिग्री हासिल करनी होगी. यदि पांच साल के अंदर डिग्री हासिल नहीं कर पाते हैं, तो संबंधित छात्र या छात्रा को संबंधित कॉलेज में एक बार फिर से नामांकन कराना होगा. उसके बाद ही वह आगे की पढ़ाई कर सकता […]
विज्ञापन
चाईबासा/जमशेदपुर : स्नातक में छात्र को पांच साल तक अपना डिग्री पूरी करनी होगी. यानी डिग्री हासिल करनी होगी. यदि पांच साल के अंदर डिग्री हासिल नहीं कर पाते हैं, तो संबंधित छात्र या छात्रा को संबंधित कॉलेज में एक बार फिर से नामांकन कराना होगा. उसके बाद ही वह आगे की पढ़ाई कर सकता है.
यह निर्णय गुरुवार को कोल्हान विवि सभागार में एकडेमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया. स्नातकोत्तर के विद्यार्थी के लिये यह नियम चार साल तक निर्धारित किया गया है. यूजीसी की गाइडलाइन के तहत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. बैठक में कुल 13 एजेंडा पर विमर्श हुआ. बांग्ला विभाग के स्नातक व स्नाकोत्तर के पाठ्यक्रम का अनुमोदन किया गया.
हालांकि बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ लीली घोष बैठक में उपस्थित नहीं थीं, लेकिन उन्होंने पहले ही विश्वविद्यालय में सिलेबस जमा कर दिया था.
वहीं होम साइंस के 2015-17 सत्र के सिलेबस को बोर्ड ऑफ स्टडीज की मान्यता प्राप्त हो चुकी है. अत: उसमें बदलाव नहीं किया जायेगा. एमसीए का कोर्स इस सत्र से आरंभ किया जायेगा. चूंकि शिक्षकों की कमी है, अत: फिलहाल इस कोर्स का संचालन गणित विभाग में ही किया जायेगा. इसके विभागाध्यक्ष गणित के ही विभागाध्यक्ष होंगे.
कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला महंती, सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा, कॉमर्स डीन प्रो महेश्वर यादव, कुलसचिव डॉ एससी दास, डॉ एसपी मंडल, डॉ सत्य नारायण पांडेय, डॉ आर बानो, डॉ शशिलता, डॉ बीएम मिश्रा, डॉ वीणा प्रियदर्शी, डॉ कारू माझी, डॉ निर्मला शुक्ल, डॉ ई मिंज, टाटा कॉलेज की प्रभारी प्रचार्या कस्तूरी बोयपाई, जेएलएन कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य नगेश्वर प्रधान, चांडिल कॉलेज के डॉ जीपी राजवार, को-ऑपरेटिव कॉलेज के डॉ एसएस रजी समेत अन्य विभागाध्यक्ष व प्रभारी प्राचार्य उपस्थित थे.
……पीएचडी प्रवेश परीक्षा 15 मई तक : कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी के इस वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. परीक्षा 15 मई से पहले आयोजित की जायेगी. यह निर्णय रिसर्च काउंसिल की बैठक में लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




