जुगसलाई : गोदाम का ताला तोड़ कर 70 हजार नकद और सामान की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जुगसलाई थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी स्थित गोदाम का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने करीब 70 हजार रुपये समेत कई सामानों की चोरी कर ली. घटना 16 अगस्त की है. घटना के संबंध में गोदाम के मालिक अमरजीत सिंह ने जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
जुगसलाई थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी स्थित गोदाम का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने करीब 70 हजार रुपये समेत कई सामानों की चोरी कर ली. घटना 16 अगस्त की है. घटना के संबंध में गोदाम के मालिक अमरजीत सिंह ने जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह का नेल पॉलिस समेत कई अन्य सामान की दुकान है. दुकान में जगह नहीं होने के कारण दुकान का सामान गोदाम में रख देते हैं. 16 अगस्त की रात वह दुकान बंद कर घर गये. सुबह गोदाम खोलने आये तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है. जांच करने पर पता चला कि गोदाम के गल्ला में रखा करीब 70 हजार रुपये और नेलपॉलिस समेत कई सामान गायब है. उसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी जुगसलाई पुलिस को दी. इसके बाद जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है. इस चोरी कांड में पुलिस को कुछ सुराग मिला है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










