महिलाएं बनें स्वावलंबी : डॉ करुणा(फोटो आनंदमार्ग के नाम से सेव है)आनंदमार्ग के महिला कल्याण विभाग की कार्यशाला संपन्नसमाज में महिलाओं का विकास विषय पर हुआ विचार मंथन जमशेदपुर. आनंदमार्ग प्रचारक संघ के महिला कल्याण विभाग की ओर से रांची आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गयी. इसमें रोज की तरह रविवार को भी गुरु सकास, पांचजन्य आसन साधना, कौशिकी आदि किया गया, साथ ही व्यक्तिगत विकास के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. कार्यशाला में नेतृत्व क्षमता विकास के लिए व्यावहारिक कक्षाओं का आयोजन भी हुआ, जिसमें जीवन जीने की कला की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं को ड्रेस कोड, कम्युनिकेशन स्किल आदि की भी जानकारी दी गयी. इसके बाद कार्यशाला सिंपोजियम में परिणत हो गयी, जिसमें ‘समाज में महिलाओं का विकास’ विषय पर विचार मंथन हुआ. सिंपोजियम की मुख्य अतिथि डॉ करुणा सहदेव ने बताया कि महिलाओं के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए योग साधना एवं योगासन आवश्यक है. उन्होंने विश्व की महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने एवं स्वावलंबी बनने का आह्वान किया. मुख्य वक्ता अवधूतिका आनंद आराधना ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार समझते हुए आगे बढ़ना है. सिंपोजियम को अतिथि सुनीता, डॉ संगीता सिन्हा, आनंद अभिसंबुद्धा आचार्या ने भी संबोधित किया.
लेटेस्ट वीडियो
महिलाएं बनें स्वावलंबी : डॉ करुणा
महिलाएं बनें स्वावलंबी : डॉ करुणा(फोटो आनंदमार्ग के नाम से सेव है)आनंदमार्ग के महिला कल्याण विभाग की कार्यशाला संपन्नसमाज में महिलाओं का विकास विषय पर हुआ विचार मंथन जमशेदपुर. आनंदमार्ग प्रचारक संघ के महिला कल्याण विभाग की ओर से रांची आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गयी. इसमें रोज की तरह […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
