विश्वकप तीरंदाजी टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी शामिल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 8:40 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. दक्षिण कोरिया के येचेओन में 21-26 मई तक विश्वकप तीरंदाजी स्टेज-2 का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने लेकिन के लिए भारतीय रिकर्व और कंपाउंड आर्चरी टीम येचेओन पहुंच गयी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर. दक्षिण कोरिया के येचेओन में 21-26 मई तक विश्वकप तीरंदाजी स्टेज-2 का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने लेकिन के लिए भारतीय रिकर्व और कंपाउंड आर्चरी टीम येचेओन पहुंच गयी है. भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम में टाटा आर्चरी एकेडमी की कोमोलिका बारी, अंकिता भकत और भजन कौर के अलावा झारखंड की दिग्गज तीरंदाज दीपिका कुमारी शामिल है. इसके अलावा टाटा आर्चरी एकेडमी के मृणाल चौहान भी भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो को भारतीय रिकर्व आर्चरी टीम का कोच नियुक्त किया गया है. मंगलवार को सभी तीरंदाजों ने पूर्णिमा महतो की देखरेख में ट्रेनिंग की. रिकर्व टीम का रैंकिंग राउंड 22 मई से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola