37 Ncc battalion : स्कॉलरशिप और बेस्ट कैडेट पुरस्कार पाने वालों को मिला चेक

Updated:
विज्ञापन
37 Ncc battalion : स्कॉलरशिप और बेस्ट कैडेट पुरस्कार पाने वालों को मिला चेक

37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस एरिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. 37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस एरिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य उन कैडेट्स को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से बटालियन का नाम गौरवान्वित किया है. कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा, कर्नल प्रेम चंद झा, सूबेदार मेजर रविन खन्दाल, इंस्ट्रक्टर, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे. इस दौरान रिपब्लिक डे कैंप में भाग लेनेवाले कैडेट्स, सीडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप के लिए चयनित कैडेट्स तथा बेस्ट कैडेट पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया. चयनित कैडेट्स को 6000 रु का चेक, प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए.बेस्ट कैडेट को सर्वांगीण उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर 4500 का चेक, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया. कमांडिंग ऑफिसर विनयआहूजा ने सभी कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने तथा एनसीसी के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola