20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

महादीप आराधना के साथ लोककल्याण व विश्व शांति की कामना (फोटो : 11, 12 ऋषि.)

धर्म सास्था मंदिर में पूजा-हवन व भोग वितरण के साथ 67वां सास्था प्रीति महोत्सव संपन्नवरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिष्टुपुर के खरकई लिंक रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर में 22 जनवरी से आयोजित 67वां सास्था प्रीति महोत्सव रविवार को पूजा-हवन के साथ संपन्न हुआ. प्रात: 5.30 बजे महा गणपति होमम के साथ अंतिम दिन के अनुष्ठान का शुभारंभ […]

धर्म सास्था मंदिर में पूजा-हवन व भोग वितरण के साथ 67वां सास्था प्रीति महोत्सव संपन्नवरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिष्टुपुर के खरकई लिंक रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर में 22 जनवरी से आयोजित 67वां सास्था प्रीति महोत्सव रविवार को पूजा-हवन के साथ संपन्न हुआ. प्रात: 5.30 बजे महा गणपति होमम के साथ अंतिम दिन के अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. वैदिक-मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर भगवान गणपति, भगवान अयप्पा व भगवान सुब्रह्मण्यम का रुद्राभिषेक किया गया. पूजा-हवन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. वहीं विधायक सरयू राय मंदिर पहुंचे और भगवान गणपति, भगवान अयप्पा व भगवान कार्तिकेय को नमन कर शहर व राज्य में विकास, सुख, समृद्धि व शांति की कामना की. महोत्सव के मुख्य यजमान व मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन ने श्री राय को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. दोपहर में भक्ति गीत, जी रमेश एंड पार्टी द्वारा नादेश्वरम की प्रस्तुति के पश्चात भोग-प्रसाद वितरण किया गया. पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. धर्म सास्था भगवान से लोककल्याण, शहर व राज्य की समृद्धि व विश्वशांति की कामना के साथ महोत्सव ने विराम लिया.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel