19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मूल मंत्र जाप के बाद हुई दीप आराधना

(फोटो आयी होगी, वैसे सास्था प्रीति के नाम से और फोटो भी सेव है)धर्मसास्था मंदिर में सास्था प्रीति महोत्सव का तीसरा दिनभगवान धर्मसास्था के 4 लाख मूल मंत्रों का हुआ जाप संध्या समय आयोजित हुई भगवान सत्यनारायण की पूजावरीय संवाददाता, जमशेदपुर. बिष्टुपुर में खरकाई लिंक रोड स्थित उत्तर सबरी मलइ धर्मसास्था मंदिर में चल रहे […]

(फोटो आयी होगी, वैसे सास्था प्रीति के नाम से और फोटो भी सेव है)धर्मसास्था मंदिर में सास्था प्रीति महोत्सव का तीसरा दिनभगवान धर्मसास्था के 4 लाख मूल मंत्रों का हुआ जाप संध्या समय आयोजित हुई भगवान सत्यनारायण की पूजावरीय संवाददाता, जमशेदपुर. बिष्टुपुर में खरकाई लिंक रोड स्थित उत्तर सबरी मलइ धर्मसास्था मंदिर में चल रहे 67वें सास्था प्रीति महोत्सव के तीसरे दिन (शनिवार) महा गणपति होमम के साथ ही भगवान धर्म सास्था के मूल मंत्रों के चार लाख जाप का आयोजन हुआ. देश के विभिन्न भागों से आये वेदज्ञ पंडितों की देखरेख में आयोजित हो रहे उक्त यज्ञानुष्ठान में आज मंत्र जाप के पश्चात दीप आराधना के साथ ही उपस्थित भक्तों के बीच दोपहर में प्रसाद वितरण भी किया गया. संध्या समय भगवान विष्णु व कलियुग में घर-घर पूजे जाने वाले देवता भगवान सत्यनारायण की पूजा आयोजित की गयी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए. इसके अतिरिक्त प्रति दिन की तरह वेद मंत्रों का पाठ आज भी जारी रहा, जिसके साथ ही सहस्र नाम अर्चना भी आयोजित हुई. मंदिर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन ने यजमान के रूप में पंडितों के निर्देश पर पूजा की सारी विधियां पूरी कीं. महोत्सव के तहत कल (25 जनवरी को) पुन: भगवान धर्मसास्था के मूल मंत्रों का एक लाख जाप होगा तथा होम एवं पूर्णाहुति की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें