ePaper

नक्सलियों का झारखंड बंद आज, रेलवे में अलर्ट

Updated at : 17 Jan 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों का झारखंड बंद आज, रेलवे में अलर्ट

जमशेदपुर : हजारीबाग चौपारण के चिरैयाटांड में हुए मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मारे जाने के विरोध में भाकपा (माओवादी) ने शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को देखते हुए सुरक्षा को लेकर रेलवे ने हाई अलर्ट जारी किया है. टाटानगर रेल एसपी मृत्युंजय किशोर मितु ने खड़गपुर-टाटानगर के बीच बंगाल -ओड़िशा […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : हजारीबाग चौपारण के चिरैयाटांड में हुए मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मारे जाने के विरोध में भाकपा (माओवादी) ने शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को देखते हुए सुरक्षा को लेकर रेलवे ने हाई अलर्ट जारी किया है.
टाटानगर रेल एसपी मृत्युंजय किशोर मितु ने खड़गपुर-टाटानगर के बीच बंगाल -ओड़िशा सीमा से सटे रेल क्षेत्र में चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है. इसी तरह रांची, हटिया, मुरी, चांडिल लाइन, चक्रधरपुर, झारसुगुड़ा राउरकेला लाइन, चक्रधरपुर-चाईबासा लाइन, टाटा पुरुलिया-आद्रा लाइन में ट्रेनों से लेकर ट्रैक व स्टेशनों में विशेष चौकसी करने के लिए कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola