25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो खलिहान में धान की फसल चट कर गये हाथी

प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के दुबराजपुर गांव में बीती रात को 30 जंगली हाथियों के आने के बाद भीमसेन मुर्मू एवं लंबू सोरेन के खलिहान में रखी धान की फसल को हाथी चट कर गये. धान की फसल खाने के बाद हाथियों ने लगाये गये टमाटर को भी बरबाद कर दिया. बताया जाता है कि दुबराजपुर […]

प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के दुबराजपुर गांव में बीती रात को 30 जंगली हाथियों के आने के बाद भीमसेन मुर्मू एवं लंबू सोरेन के खलिहान में रखी धान की फसल को हाथी चट कर गये. धान की फसल खाने के बाद हाथियों ने लगाये गये टमाटर को भी बरबाद कर दिया. बताया जाता है कि दुबराजपुर गांव के भीमसेन मुर्मू के खलिहान में लगभग 25 हजार रुपये के धान एवं लंबू सोरेन के खलिहान में लगभग 20 हजार रुपये की धान की फसल को 30 हाथी चट कर गये. धान की फसल खाने के पश्चात सभी हाथियों ने जंगल की ओर लौटने के क्रम में टमाटर की फसल को भी बरबाद कर दिया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें