– नोटिस का जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई वरीय संवाददाता, जमशेदपुरसुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के विभिन्न कार्यों की राशि एडवांस रखने वाले इंजीनियरों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई के संकेत दिये हैं. लघु वितरण प्रमंडल संख्या-2 के अधीन कार्यरत ऐसे नौ इंजीनियरों को नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस उनके घर का पता और वर्तमान में कार्यरत जगहों पर भेजा गया है. परियोजना के चांडिल शिविर के कार्यपालक अभियंता के हस्ताक्षर से जारी उक्त नोटिस में एडवांस राशि 15 दिनों में जमा करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है. वहीं आदेश का अक्षरस: अनुपालन नहीं होने की स्थिति में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना लघु वितरण प्रमंडल संख्या-2 के अधीन कार्यरत इन नौ इंजीनियरों पर ढाई लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है. इन इंजीनियरों को नोटिस श्याम सुंदर वर्मा, तत्कालीन अवर प्रमंडल पदाधिकारी, हालुदबनी. कैलाश पांडेय, तत्कालीन अवर प्रमंडल पदाधिकारी हालुदबनी. सूबेदार प्रसाद, तत्कालीन अवर प्रमंडल पदाधिकारी, चांडिल. मोहन तिवारी, तत्कालीन अवर प्रमंडल पदाधिकारी, हालुदबनी. चंद्रकुमार, तत्कालीन अवर प्रमंडल पदाधिकारी, नंबर 6, जमशेदपुर. रामस्वारथ सिंह, अवर प्रमंडल पदाधिकारी, नंबर 5, जमशेदपुर. शिवांगी प्रसाद, तत्कालीन अवर प्रमंडल पदाधिकारी, हालुदबनी.राम निहोरा राम, तत्कालीन अवर प्रमंडल पदाधिकारी, नंबर 6, जमशेदपुर. उपेंद्र मंडल, तत्कालीन अवर प्रमंडल पदाधिकारी, चांडिल.
लेटेस्ट वीडियो
एसएमपी: अग्रिम राशि रखने वाले नौ इंजीनियरों को नोटिस
– नोटिस का जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई वरीय संवाददाता, जमशेदपुरसुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के विभिन्न कार्यों की राशि एडवांस रखने वाले इंजीनियरों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई के संकेत दिये हैं. लघु वितरण प्रमंडल संख्या-2 के अधीन कार्यरत ऐसे नौ इंजीनियरों को नोटिस जारी किया गया है. यह नोटिस उनके घर का […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
