फोटो 09 चांडिल 7 और 8़चांडिल : झाविमो कार्यकर्ताओं से मंगलवार की शाम चुनाव समाप्त होने के बाद चांडिल थाना का घेराव किया़ सोमवार की रात हुई घटना के बाद ईचागढ़ के निवर्तमान विधायक सह झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह को पकड़ कर थाना में रखने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी भी किया़ चांडिल थाना के सामने झाविमो कार्यकर्ताओं ने एनएच 32 को भी जाम कर दिया़ कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस प्रशासन पक्षपात पूर्ण कारवाई कर रही है़ चांडिल थाना में दोनों ओर से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है़ मामले के बाद पुलिस अरविंद सिंह को पकड़कर थाना में रखी है, जबकि दूसरे पक्ष के आरोपियों को चुनाव के लिए खुला छोड़ दिया है़ झाविमो कार्यकर्ता निवर्तमान विधायक को छोड़ने की मांग कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक थाना का गेट और एनएच 32 जाम था़ इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि निवर्तमान विधायक अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है़ मंगलवार शाम को समाचार लिखे जाने तक थाना गेट पर सैकड़ों की संख्या में झाविमो कार्यकर्ता एकत्रित थे़
लेटेस्ट वीडियो
अरविंद सिंह को थाना में रखने से आक्रोशित झाविमो कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा
फोटो 09 चांडिल 7 और 8़चांडिल : झाविमो कार्यकर्ताओं से मंगलवार की शाम चुनाव समाप्त होने के बाद चांडिल थाना का घेराव किया़ सोमवार की रात हुई घटना के बाद ईचागढ़ के निवर्तमान विधायक सह झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह को पकड़ कर थाना में रखने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी भी किया़ […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
