19th Jharkhand State Women's Kabaddi Championship : पूर्वी सिंहभूम को हराकर गढ़वा की टीम बनी चैंपियन
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 27 Jan 2026 9:45 PM
गुरुजात संघ, सोनारी में आयोजित 19वीं झारखंड राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता बलवंत सिंह मेमोरियल कप सोमवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से गुरुजात संघ, सोनारी में आयोजित 19वीं झारखंड राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता बलवंत सिंह मेमोरियल कप सोमवार को संपन्न हो गया. फाइनल मैच में गढ़वा की टीम ने पूर्वी सिंहभूम को 27-24 से हराकर खिताब अपने नाम किया. हजारीबाग व साहिबगंज की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही. पूर्वी सिंहभूम की दीया सिंह बेस्टर रेडर, गढ़वा की खुशी कुमारी बेस्ट डिफेंडर, साहिबगंज की रिया कुमारी बेस्ट ऑलराउंडर रहीं. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ओलिंपियन हरभजन सिंह, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सह डीएसपी अरुणा मिश्रा, डॉ अमल प्रकाश पात्रा, डॉ अनुराग पात्रा, क्रीड़ा भारती झारखंड प्रांत मंत्री राजीव , क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, सोनू ठाकुर, साकची गुरुद्वारा अध्यक्ष निशांत सिंह, परमजीत सिंह, सतवीर सिंह सोमू,सिमरन भाटिया, विपिन कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राणा विनोद सिंह, सुरजीत कौर, शारदा शर्मा, जुली पॉल, वंदना कुमारी, अनिता दलाई, लता कुमारी, रूपा नंदी, चंदना डे, मोना भूमिज, चंद्रशेखर व अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










