वरीय संवाददाता: जमशेदपुरजमशेदपुर पूर्वी के झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह ने बिरसा नगर संडे मार्केट का दौरा कर दुकानदारों से भेंट कर पक्ष में वोट देने की अपील की. मीडिया प्रभारी सीएच राममूर्ति ने बताया कि अभय सिंह ने समर्थकों के साथ जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अभय सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, बलजीत सिंह, अभिषेक, अमरजीत कौर व अन्य झाविमो समर्थक थे. इसके बाद अभय सिंह ने टेल्को सेक्टर मार्केट का दौरा किया. वहां अभय सिंह के साथ पप्पू सिंह, विनोद सिंह, सुजीत कुमार, कुंदन राय, रोशन कुमार समेत अन्य झाविमो कार्यकर्ता थे. सिदगोड़ा मंडल अध्यक्ष मदन सिंह एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष एम शेखर राव के नेतृत्व मंे सिदगोड़ा क्वार्टर एरिया एवं टुइलाडुंगरी में जन संपर्क अभियान चला कर अभय सिंह को वोट देने की अपील की गयी. झाविमो नेता निर्भय सिंह के नेतृत्व में महिला मोरचा ने निर्मल नगर में घर-घर जाकर जन संपर्क किया और. जन संपर्क अभियान में महिला मोरचा की रीना चौधरी, रेखा, कोमल, लाली, रंजन सिंह, तेजेंद्र सिंह, नरेश संघी समेत अन्य झाविमो कार्यकर्ता शामिल हुए. सीतारामडेरा झाविमो कार्यालय में हुई बैठक में अभय सिंह की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. बैठक में मनोज गुप्ता, बबुआ सिंह, जीवन कुमार लाल, सतीश गुप्ता समेत अन्य झाविमो कार्यकर्ता शामिल हुए.
लेटेस्ट वीडियो
अभय सिंह ने बिरसा नगर और टेल्को मार्केट का दौरा किया (फोटो अभय सिंह के नाम से है)
वरीय संवाददाता: जमशेदपुरजमशेदपुर पूर्वी के झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह ने बिरसा नगर संडे मार्केट का दौरा कर दुकानदारों से भेंट कर पक्ष में वोट देने की अपील की. मीडिया प्रभारी सीएच राममूर्ति ने बताया कि अभय सिंह ने समर्थकों के साथ जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अभय सिंह के साथ मंडल […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
