युवक की गोली मार कर हत्या

कुचाई/सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के कुचाई थाना क्षेत्र के कोपलांग चौक के पास युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार देर रात की है. युवक की पहचान दुर्गा मुंडा (26) के रूप में की गयी है. वह कुचाई के सीमावर्ती तोरंबा गांव का रहने वाला था. दुर्गा की कनपट्टी के पास गोली […]
कुचाई/सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के कुचाई थाना क्षेत्र के कोपलांग चौक के पास युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार देर रात की है. युवक की पहचान दुर्गा मुंडा (26) के रूप में की गयी है. वह कुचाई के सीमावर्ती तोरंबा गांव का रहने वाला था. दुर्गा की कनपट्टी के पास गोली मारी गयी है.
शव के पास से भाकपा माओवादियों के नाम से छोड़े गये नक्सली पर्चे मिले हैं. पोस्टर में लिखा है- माओवादी के नाम पर लेवी लेने वाले व मंगल मुंडा के हत्यारे दुर्गा मुंडा को मौत की सजा दी गयी है. घटना की सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस कोपलांग चौक पहुंची. इसके बाद पर्चे को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




