ACB ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते दबोचा, घर से निकले 3 करोड़ रुपये

रांची : झारखंड में सिंचाई विभाग के एक चीफ इंजीनियर के घर से 3 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. इस इंजीनियर को गुरुवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने जांच शुरू की, तो उसके होश उड़ गये. जमशेदपुर के […]
रांची : झारखंड में सिंचाई विभाग के एक चीफ इंजीनियर के घर से 3 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. इस इंजीनियर को गुरुवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने जांच शुरू की, तो उसके होश उड़ गये. जमशेदपुर के मानगो में सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर के घर छापामारी में टीम को तीन करोड़ रुपये मिले. एसीबी ने कहा है कि चीफ इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा ने ये पैसे अनैतिक तरीके से कमाये हैं.
जमशेदपुर एसीबी के डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह छापामारी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. एसीबी की रेड में इतने रुपये बरामद होने का यह पहला मामला है. यह और बात है कि घूसखोरी के मामले लगातार सामने आती रही है और एसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. वर्ष 2019 में ही कोल्हान प्रमंडल में कुल 11 लोगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




