ePaper

रघुवर दास ने की गोवर्धन पूजा, बोले, गौ धन परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार का हिस्सा

Updated at : 28 Oct 2019 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
रघुवर दास ने की गोवर्धन पूजा, बोले, गौ धन परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार का हिस्सा

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपावली के अगले दिन सोमवार को परिवार के साथ गोवर्द्धन पूजा की. उन्होंने कहा कि गौ धन हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार का हिस्सा हैं. उन्होंने झारखंड के लोगों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी. मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में अपने आवास पर सपरिवार गोवर्धन पूजा करने […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपावली के अगले दिन सोमवार को परिवार के साथ गोवर्द्धन पूजा की. उन्होंने कहा कि गौ धन हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार का हिस्सा हैं. उन्होंने झारखंड के लोगों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी.

मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में अपने आवास पर सपरिवार गोवर्धन पूजा करने के बाद कहा कि आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने पशु धन की रक्षा करेंगे. पशु हमारी किसानी संस्कृति का अटूट हिस्सा हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गायों की रक्षा और संवर्धन कर हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखेंगे. गोपालक भगवान श्रीकृष्ण ने हमें यही संदेश दिया था. आइए, हम सब मिलकर उस परंपरा को आगे बढ़ायें. उल्लेखनीय है कि दीपावली की सुबह गोवर्धन पूजा की परंपरा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola