पति पर दूसरी युवती से संबंध रखने की शिकायत
Updated at : 24 Oct 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : आदित्यपुर की महिला ने पति पर एक युवती से संबंध रखने का आरोप लगाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आदित्यपुर निवासी मैमो लोहार के अनुसार पति पर्वत लोहार का साकची की एक युवती के साथ संबंध है. पति अक्सर उसके साथ घूमता-फिरता है. इसकी तस्वीर भी उसके पास है. महिला की […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : आदित्यपुर की महिला ने पति पर एक युवती से संबंध रखने का आरोप लगाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आदित्यपुर निवासी मैमो लोहार के अनुसार पति पर्वत लोहार का साकची की एक युवती के साथ संबंध है. पति अक्सर उसके साथ घूमता-फिरता है. इसकी तस्वीर भी उसके पास है.
महिला की शिकायत पर महिला पुलिस ने बुधवार को युवती समेत पर्वत लोहार को थाना बुलाया. युवती के अनुसार पर्वत के साथ उसकी मित्रता है. वे साथ डांस ग्रुप में रहते हैं. इसके अलावा पर्वत से उसका कोई संबंध नहीं है. महिला थाना में तीनों पक्षों की बीच वार्ता के बाद समझौता कराया गया. इसके बाद युवती ने पर्वत से नहीं मिलने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




