जमशेदपुर : भाजपा एसटी मोर्चा गांव में लगायेगी चौपाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी. बुधवार काे गोलमुरी हो समाज भवन में जिलाध्यक्ष काजू सांडिल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जिला से लेकर गांव तक बैठक के माध्यम से जनता तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गयी.
बुधवार काे गोलमुरी हो समाज भवन में जिलाध्यक्ष काजू सांडिल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जिला से लेकर गांव तक बैठक के माध्यम से जनता तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के जानकारी जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गयी. इसके लिए गांव में चाैपाल लगायी जायेगी.
बैठक में एसटी माेर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा इस विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कमर कस चुका है और 65 पार जीत हासिल करनी है. बैठक में प्रदेश के नेता कोल्हान प्रमंडल प्रभारी आशीष बारला, शोभा सामंत, लाखन मार्डी, रामजीत मार्डी, उपेंद्र नाथ सरदार, प्रदीप बेहरा, बारी मुर्मू, शिवा बोदरा, लाल सिंह, भक्तू मार्डी, बबलू बेसरा, रैना पूर्ति, रमेश हांसदा, बिनानंद सिरका, गणेश मुंडा, विजय सोय, जनता सरदार, रमेश बास्के माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










