खराब खाने की शिकायत पर कैंटीन से लिये फूड सैंपल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सदर अस्पताल में संचालित कैंटीन से मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं मिलने की शिकायत पर फूड सैंपल जांच के लिए लिया गया. एसडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपश्री ने सैंपल लिया. इसके अलावा मिक्स मसाला, धनिया पाउडर व सरसों के तेल का भी सैंपल लिया गया. सैंपल जांच […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सदर अस्पताल में संचालित कैंटीन से मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं मिलने की शिकायत पर फूड सैंपल जांच के लिए लिया गया.
एसडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपश्री ने सैंपल लिया. इसके अलावा मिक्स मसाला, धनिया पाउडर व सरसों के तेल का भी सैंपल लिया गया.
सैंपल जांच के लिए रांची नामकुम भेजा जायेगा. फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि कैंटीन से मरीजों को खराब खाना दिये जाने की शिकायत पर जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जांच के दौरान साफ-सफाई व फूड लाइसेंस की भी जांच की, जो सही पाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










