जमशेदपुर के TMH में कोरोना के रिकवरी रेट में आई तेजी, 72.49 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

Updated at : 22 Aug 2020 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
टीएमएच

टीएमएच

tata main hospital, jamshedpur, east singhbhum: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का रिकवरी रेट 72.49 फीसदी है. इससे पहले इस अस्पताल में रिकवरी रेट 66.10 फीसदी था. वहीं अब तक कोरोना से 132 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें मात्र 21 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हुई है. बाकी 111 लोगों की जो मौत हुई है, वे कोरोना के साथ-साथ दूसरे गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे.

विज्ञापन

tata main hospital, jamshedpur, east singhbhum: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का रिकवरी रेट 72.49 फीसदी है. इससे पहले इस अस्पताल में रिकवरी रेट 66.10 फीसदी था. वहीं अब तक कोरोना से 132 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें मात्र 21 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हुई है. बाकी 111 लोगों की जो मौत हुई है, वे कोरोना के साथ-साथ दूसरे गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे.

पिछले एक सप्ताह में रिकवरी रेट में जबर्दस्त सुधार हुआ है. पिछले सप्ताह तक टीएमएच में कोरोना मरीजों के ठीक होने का दर 66.1 प्रतिशत थी, जो इस सप्ताह बढ़कर 72.49 हो गयी है. एक सप्ताह में 6.48 प्रतिशत की सुधार में बढ़त को डॉक्टर अच्छा संकेत मान रहे हैं. पिछले महीने रिकवरी रेट 55 से 60 प्रतिशत के बीच था. ऐसे में 12 प्रतिशत से ज्यादा का सुधार होना अच्छी रिपोर्ट है.

टीएमएच में कोरोना मरीजों के इलाज और उनके लिए दी जा रही सुविधा के संबंध में शनिवार को टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन की ओर से आयोजित टेली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेडिकल सर्विसेस के जीएम डॉ राजन चौधरी ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने टीएमएच को लेकर फैल रही अफवाह के संबंध में भी खुल कर बातें की. उन्होंने कहा कि टीएमएच वर्तमान में जिस तरीके की सुविधा मरीजों को दे रहा है, वह सबसे बेहतरीन सुविधाओं में एक है.

Also Read: गांव नहीं है झारखंड के सारंडा जंगल में बसा ‘रांगरिंग’, रोचक है इस गांव के बसने का इतिहास

उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या व दबाव में थोड़ी-बहुत कमी जरूर हो रही है. उसे भी दूर करने के प्रयास लगातार जारी हैं. डॉक्टर मरीजों को देखने तक नहीं जा रहे हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉक्टर हर समय मरीज को अटेंड कर रहे हैं. बाकी समय में नर्स, पूरा मेडिकल स्टाफ उनकी सेवा में लगे रहते हैं.

मौत के आंकड़ों के संबंध में एक बार फिर उन्होंने कहा कि अब तक कोरोना पॉजिटिव की जितनी भी मौतें हुई हैं, उसमें महज 15 प्रतिशत की ही मौत की वजह शत-प्रतिशत कोरोना रही. अन्य जिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है, उनमें पहले से कई गंभीर बीमारी थी, जिसके कारण वह कोरोना से रिकवर नहीं हो पाये. उन्होंने इस बात को साफ किया कि ऐसी मौत का कारण महज कोरोना नहीं है, इसकी वजह अन्य बीमारी भी हो सकती है.

उन्होंने बताया कि अब तक (शनिवार सुबह तक) टीएमएच में 132 मरीजों की मौत हो चुकी है. उसमें से 78 सीसीयू में एडमिट मरीज और 43 कोविड वार्ड में एडमिट मरीज की मौत हुई. सीसीयू में भर्ती 78 में 11 और वार्ड के 43 में 10 ही मरीज में केवल कोरोना लक्षण थे, जिनकी मौत हुई. इसके अनुसार, टीएमएच में अब तक केवल 21 मरीजों की मौत का कारण कोरोना को ठहराया जा सकता है.

Also Read: कोरोना से कोडरमा में एक की मौत, 15 नये पॉजिटिव केस मिले

उन्होंने बताया कि टीएमएच में चार लोगों को अब तक प्लाज्मा थेरेपी दी गयी है, जिसमें से एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुका है. एक अभी रिकवर कर रहा है जबकि तीसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एक मरीज की मौत हो चुकी है. कोरोना टेस्ट को लेकर किये जा रहे एंटीजेंट टेस्ट की जानकारी भी दी गयी. टीएमएच में अब तक 1,993 पॉजिटिव केस आ चुके हैं. इस टेली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन चीफ कुलवीन सूरी, हेड रुना राजीव कुमार उपस्थित थीं.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola