उन्नाव कांड के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : उन्नाव में रेप पीड़िता को ट्रक से कुचल कर मारने का प्रयास तथा परिजनों की हत्या करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार को साकची गोलचक्कर पर कैंडल मार्च निकाला. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विजय खां के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. कांग्रेसियों ने रेप कांड […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : उन्नाव में रेप पीड़िता को ट्रक से कुचल कर मारने का प्रयास तथा परिजनों की हत्या करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार को साकची गोलचक्कर पर कैंडल मार्च निकाला. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विजय खां के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया.
कांग्रेसियों ने रेप कांड के मुख्य अभियुक्त भाजपा विधायक कुलदीप सेंगार एवं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. विजय खां ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है अौर नारी शक्ति के रक्षार्थ राष्ट्र व्यापी शांतिपूर्ण कैंडल मार्च किया गया. दूसरी अोर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उषा यादव के नेतृत्व में सोनारी नर्स क्वार्टर में पद यात्रा अौर कैंडल मार्च निकाला गया.
कैंडल मार्च में रियाजुद्दीन खान, प्रिंस सिंह, क्रांति सिंह, आमिर सोहैल, अपर्णा गुहा आदि शामिल थे. साकची में निकाला प्रतिरोध मार्च : उन्नाव की घटना के खिलाफ आम लोगों द्वारा बुधवार की शाम साकची गोलचक्कर पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया. प्रतिरोध मार्च साकची गोलचक्कर से होते हुए बसंत सिनेमा हॉल के पास से लौट कर साकची गोलचक्कर पहुंचा, जहां कैंडल जला कर उसे समाप्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










