अंडर-12 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में बोड़ाम चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
little champ : अंडर-12 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में बोड़ाम चैंपियन

फोटो है, अंडर 12 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन बोड़ाम की टीम. | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर में आयोजित लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट में बोड़ाम की टीम ने अंडर-12 बालिका वर्ग का खिताब जीता। अब टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी।

विज्ञापन

जमशेदपुर. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को द्वितीय जिला स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसके अंडर-12 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बोड़ाम के प्राथमिक विद्यालय धोबनी की टीम ने पटमदा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगाटांड़ को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जाहातु (पोटका-1) की टीम तीसरे स्थान पर रही. जिला चैंपियन बनने के बाद अब बोड़ाम के प्राथमिक विद्यालय धोबनी की बालिकाएं राज्य स्तरीय सेकंड लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. दूसरी ओर बालक वर्ग के अंडर-12 जिला स्तरीय मुकाबले में चाकुलिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय केड़ुकोचा की टीम चैंपियन बनी. पोटका की टीम उपविजेता बनी. इस पूरी प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम द्वारा किया गया था।

विज्ञापन
Dilip Chandra Poddar

लेखक के बारे में

By Dilip Chandra Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola