मलेरिया के 94 नये मरीज मिले

जमशेदपुर में मलेरिया जांच अभियान के दौरान 94 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और दवा छिड़काव का काम तेज कर दिया है।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जिले में जारी मलेरिया जांच अभियान में सोमवार को 14,385 लोगों की जांच में 94 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले. वहीं, 29 जून से 13 जुलाई तक पूरे जिले में कुल 1,18,902 जांच में 1,989 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं. अभियान के तहत जिले के नौ गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव घरों के अंदर किया गया. दो गांव में फॉगिंग की गयी. सभी पॉजिटिव मरीजों को राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के प्रोटोकॉल के अनुसार दवा दी गयी. प्रभावित गांवों में फोकल सर्विलांस, फॉगिंग व सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
किस ब्लॉक में कितने मिले मरीज
पोटका – 28
घाटशिला – 10
मुसाबनी – 13
धालभूमगढ़ – 10
डुमरिया – 18
पटमदा – 8
सदर अस्पताल – 4
चाकुलिया – 2
जुगसलाई - 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










